Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Nov, 2017 02:36 PM
रविंद्र गोसाईं मर्डर केस की जांच कर रही नैशनल इंवैस्टीगेशन एजैंसी (एन.आई.ए.) पकड़े गए आरोपियों को दिल्ली ले जा सकती है। जिसकी पुष्टि पुलिस के एक उच्चाधिकारी ने की है। उनका कहना है कि आरोपियों का पुलिस रिमांड समाप्त होने पर उन्होंने एन.आई.ए. दिल्ली...
लुधियाना(महेश): रविंद्र गोसाईं मर्डर केस की जांच कर रही नैशनल इंवैस्टीगेशन एजैंसी (एन.आई.ए.) पकड़े गए आरोपियों को दिल्ली ले जा सकती है। जिसकी पुष्टि पुलिस के एक उच्चाधिकारी ने की है। उनका कहना है कि आरोपियों का पुलिस रिमांड समाप्त होने पर उन्होंने एन.आई.ए. दिल्ली ले जाएगी। जहां वह अपने तरीके से इनसे पूछताछ करेगी। यह भी पता चला है कि एन.आई.ए., सी.बी.आई. जैसी राष्ट्रीय स्तरीय एजैंसियों के लिए लुधियाना में भी एक न्यायाधीश को नियुक्त किया गया है। जिनके समक्ष ये एजैंसियां आरोपियों को पेश कर सकती हैं।
एन.आई.ए. ने रूट चैक किया
सूत्रों से पता चला है कि एन.आई.ए. ने पकड़े गए आरोपियों से हुई पूछताछ के आधार पर रविंद्र गोसाईं के कत्ल के वक्त अपनाया गया उनका रूट चैक किया। इसके लिए बकायदा उन्होंने शेरा और अमनदीप के डील-डोल वाले लोगों को चुना और उन्हें मोटरसाइकिल पर उसी रूट से भेज कर उनकी टाइमिंग चैक की। जहां आरोपी हत्या में प्रयुक्त मोटरसाइकिल छोड़कर भागे थे।
जौहल-जिम्मी का 5-5 दिन का रिमांड बढ़ा
बहुचर्चित पास्टर मर्डर केस में गिरफ्तार किए गए एन.आर.आई. जगतार सिंह जौहल का 2 दिन का रिमांड समाप्त होने पर फस्र्ट क्लास ड्यूटी मैजिस्ट्रेट इंसान की अदालत में पेश किया गया, जहां सलेम टाबरी पुलिस उसका 5 दिन का और रिमांड हासिल करने में कामयाब हो गई। वहीं दूसरी तरफ यू.के. के दलजीत सिंह जिम्मी को भी अदालत ने 5 दिन के पुलिस रिमांड पर दे दिया है। उसका 1 दिन का रिमांड खत्म होने पर रविवार को पेश किया गया था। जिम्मी से अमित शर्मा कत्लकांड में थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस पूछताछ कर रही है। दोनों आरोपियों की पेशी के वक्त पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर रखे थे। जौहल को जब अदालत में पेश किया तो दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद उसे 5 दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। जबकि उसके वकील ने पुलिस रिमांड का कड़ा विरोध किया। वकील का कहना था कि बाघा पुलिस ने भी उसके मुवक्किल को इसी ग्राऊंड के आधार पर रिमांड लिया था कि उससे कांट्रैक्ट किलिंग, फंडिंग और बैंक अकाऊंट की डिटेल संबंधी पूछताछ करनी है और यहां की पुलिस ने भी इसी ग्राऊंड पर उसका रिमांड लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने 8 दिन का रिमांड मांगा था, लेकिन उनकी दलीलें सुनने के बाद अदालत ने 5 दिन का रिमांड दिया। इसी तरह जिम्मी के मामले में भी हुआ।