Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Sep, 2017 02:02 PM
पी.एस.ई.बी. इम्प्लाइज ज्वाइंट फोरम पंजाब के आह्वान पर श्री मुक्तसर साहिब के समूह बिजली कर्मचारियों द्वारा स्थानीय कार्यालय के गेट समक्ष रोष......
श्री मुक्तसर साहिब (तनेजा, दर्दी): पी.एस.ई.बी. इम्प्लाइज ज्वाइंट फोरम पंजाब के आह्वान पर श्री मुक्तसर साहिब के समूह बिजली कर्मचारियों द्वारा स्थानीय कार्यालय के गेट समक्ष रोष रैली करते हुए पंजाब सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। रोष रैली को संबोधित करते हुए विभिन्न वक्ताओं ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार व दोनों निगमों की मैनेजमैंट की तरफ से बार-बार मांगों को मानने के बावजूद भी उनको लागू नहीं किया जा रहा।
उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने कर्मचारियों के वेतन स्केलों, पे-बैंड व ग्रेड-पे में बढ़ौतरी कर दी थी तथा निगम की मैनेजमैंटों द्वारा ग्रेड-पे में विस्तार कर दिया गया था परन्तु 6 वर्ष बीत जाने के बावजूद पे-बैंड जैसे थे वैसे ही हैं। वक्ताओं ने कहा कि महंगे भाव पर प्राइवेट थर्मलों से बिजली खरीद कर सरकारी थर्मल लगातार बंद किए जा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निगमों की मैनेजमैंटों की तरफ से जल्दी ही स्वीकार की हुई मांगों को लागू न किया गया तो श्री मुक्तसर साहिब के समूह बिजली कर्मचारी 14 सितम्बर को पटियाला हैड आफिस में दिए जा रहे रोष धरने में बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
रोष रैली को संगठन के प्रांतीय वित्त सचिव सिकंदर नाथ, बलजीत मोदला, मंडलाध्यक्ष बलजिन्द्र शर्मा, सुखलाल, जंगीर सिंह, भजन सिंह, मंडलाध्यक्ष बलजीत कृपालके, छिन्दरपाल रुपाणा, अमरजीत सिंह, गुरपाल सिंह पाली, अशोक रुपाणा, बिजेंद्र सिंह, बसंत सिंह, कुलविन्द्र सिंह, सुरेश सिंह व बलजीत सिंह बराड़ आदि नेताओं ने संबोधित किया।