रोटरी क्लब सिविल लाइंस के प्रधान बने हरप्रीत सूरी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Jul, 2017 11:40 AM

rotary club jalandhar

पिछले कई वर्षों से समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय रोटरी क्लब जालंधर सिविल लाइंस का 21वां इंस्टालेशन समारोह गत रात्रि सम्पन्न हुआ। इस दौरान

जालंधर (खुराना): पिछले कई वर्षों से समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय रोटरी क्लब जालंधर सिविल लाइंस का 21वां इंस्टालेशन समारोह गत रात्रि सम्पन्न हुआ। इस दौरान रोटेरियन हरप्रीत सूरी की रोटरी क्लब जालंधर सिविल लाइंस के प्रधान पद पर ताजपोशी कर दी गई। रोटरी गवर्नर परविंद्रजीत सिंह ने नई टीम को इंस्टाल किया और हरप्रीत सूरी को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें सफल कार्यकाल हेतु कई टिप्स दिए। परविंद्रजीत ने कहा कि रोटरी क्लब सिविल लाइंस सदैव अनूठे प्रोजैक्टों के लिए जाना जाता रहा है इसलिए यह सिलसिला टूटना नहीं चाहिए। 

क्लब को कोई बड़ा प्रोजैक्ट हाथ में लेना चाहिए तथा डिस्ट्रिक्ट व इंटरनैशनल से पूरा तालमेल रखना चाहिए। इसके अलावा रोट्रैक्ट तथा इन्नरव्हील विंग का भी गठन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस रोटरी क्लब को ग्रांट में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।  इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रीय गान से हुई। क्लब के भीष्म पितामह माने जाते अमृतपाल सिंह लूथरा ने अत्यंत मंझे हुए तरीके से मंच संचालन किया और बीच-बीच में कई शेयर सुनाकर उपस्थिति को बांधे रखा। उन्होंने सभी डैलीगेट्स का स्वागत किया। निवर्तमान प्रधान सुमित पाल सिंह ने अपने कार्यकाल के सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और अपना कॉलर नए प्रधान हरप्रीत सूरी को सौंपा। 

इस अवसर पर नए प्रधान सूरी के माता-पिता तथा अन्य परिजन भी मौजूद थे, जिन्होंने रोटरी फंड हेतु 5100 रुपए नकद तथा जरूरतमंद लड़कियों की शादी हेतु 5 एल.ई.डी. देने की घोषणा की। क्लब के नए सैक्रेटरी हरदीप सिदाना ने आगामी प्रोजैक्टों का विवरण दिया। उनके परिजनों ने भी जरूरतमंद हेतु व्हीलचेयर देने की घोषणा की। डिस्ट्रिक्ट अवार्ड्स देकर रोटेरियन का आभार व्यक्त किया गया। क्लब में 6 नए मैम्बर्स भी जोड़े गए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गायक बिन्नी ढिल्लों रहा जिसने नए तथा पुराने गीत सुना कर सभी का मन मोह लिया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!