Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Oct, 2017 12:30 PM
अमृतसर-पठानकोट नैशनल हाईवे पर स्थित शहर बटाला के निकटवर्ती गांव ऊधोवाल में हाईवे रोड पर ही पड़ते रंधावा फिङ्क्षलग स्टेशन को दीपावली वाले दिन कुछ हथियारबंद कार सवारों ने लूटते हुए पिस्तौल के बल पर कारिन्दे से 60,000 रुपए छीन लिए व फरार हो गए।
बटाल(बेरी, खोखर): अमृतसर-पठानकोट नैशनल हाईवे पर स्थित शहर बटाला के निकटवर्ती गांव ऊधोवाल में हाईवे रोड पर ही पड़ते रंधावा फिङ्क्षलग स्टेशन को दीपावली वाले दिन कुछ हथियारबंद कार सवारों ने लूटते हुए पिस्तौल के बल पर कारिन्दे से 60,000 रुपए छीन लिए व फरार हो गए।
जानकारी देते हुए रंधावा फिङ्क्षलग स्टेशन पर काम करते कारिन्दे रजनीश कुमार पुत्र हरबंस लाल निवासी गुराटू जिला कांगड़ा हिमाचल ने बताया कि उनके पम्प पर एक स्विफ्ट कार में कुछ अज्ञात लोग आए और गाड़ी की टंकी फुल करने के लिए कहा। उसने डीजल से उनकी गाड़ी की टंकी फुल कर दी। जब उसने उन लोगों से पैसे मांगे तो उन्होंने उसे कार की खिड़की के जरिए अंदर खींच लिया और पिस्तौल के बल पर उससे लगभग 60,000 रुपए के करीब नकदी छीन ली व फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर के एस.एच.ओ. मुखत्यार सिंह, चौकी इंचार्ज दयालगढ़ सुरिन्द्र सिंह व ए.एस.आई. नरजीत सिंह ने पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। इस संबंध में एस.एच.ओ. मुखत्यार सिंह ने बताया कि पूरी घटना सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई है। उन्होंने कहा कि सी.सी.टी.वी. की फुटेज खंगाल कर देखी जाएगी ताकि लुटेरे गिरोह के सदस्यों को जल्द काबू किए जा सके।