Edited By Punjab Kesari,Updated: 02 Sep, 2017 02:17 PM
दिन-ब -दिन चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।
मोगा(ग्रोवर):दिन-ब -दिन चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ चोरों की तरफ से रोज़ाना चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। ताजा मामला मोगा में सामने आया है।
जानकारी के अनुसार फतेहगढ़ -पंजतूर कस्बे में धर्मकोट रोड पर स्थित एच.डी. एफ.सी. बैंक के ए.टी.एम. को गैस कटर की मदद से काटकर अज्ञात चोर 7 लाख 74 हजार 400 रुपए लूटकर फरार हो गए। इस घटना का पता प्रातःकाल 7 बजे के बाद लगा। इसके बाद तुरंत इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।