Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Jul, 2017 07:50 AM
शहर में कटर गिरोह फिर से सरगर्म हो गया है। गिरोह के मैंबरों द्वारा ताजा वारदात को गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब के पास अंजाम दिया गया। जहां जसवंत कौर पत्नी जसवंत सिंह निवासी उपकार नगर फैक्टरी एरिया के हाथ में पहने 3 तोले सोने के कड़े को छीन कर फरार...
पटियाला(बलजिन्द्र): शहर में कटर गिरोह फिर से सरगर्म हो गया है। गिरोह के मैंबरों द्वारा ताजा वारदात को गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब के पास अंजाम दिया गया। जहां जसवंत कौर पत्नी जसवंत सिंह निवासी उपकार नगर फैक्टरी एरिया के हाथ में पहने 3 तोले सोने के कड़े को छीन कर फरार हो गए।
पीड़ित महिला ने इस संबंधी थाना त्रिपड़ी में शिकायत दर्ज करवाई और पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। कटर गिरोह द्वारा कुछ समय बाद सरगर्मियां शुरू कर दी जाती हैं और जगह बदल कर वारदातों को अंजाम दिया जाता है।