Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Jun, 2017 12:39 PM
गर्मी की छुट्टियों में एक परिवार घूमने के लिए बाहर चला गया। पीछे से चोर घर पर हाथ साफ कर गए। चोरी बारे 3 दिनों बाद वापस घर पहुंचने पर पता चला।
लुधियाना(ऋषि): गर्मी की छुट्टियों में एक परिवार घूमने के लिए बाहर चला गया। पीछे से चोर घर पर हाथ साफ कर गए। चोरी बारे 3 दिनों बाद वापस घर पहुंचने पर पता चला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना डिवीजन नं. 2 की पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में न्यू किदवई नगर के रहने वाले व्यापारी जसप्रीत सिंह बेदी ने बताया कि गत 24 जून को वह अपने व बहन के परिवार संग घूमने हिमाचल प्रदेश गया था। मंगलवार सुबह जब घर वापस आया तो मेन गेट का ताला टूटा देख दंग रह गया। जब अंदर जाकर देखा तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर में रसोई की ग्रिल तोड़कर दाखिल हुए और घर में पड़े लगभग 25 हजार डॉलर, 5 तोल सोने के आभूषण और लगभग 3.25 लाख की नकदी ले गए।