Edited By Updated: 16 May, 2017 08:41 AM
थाना डेहलों के अधीन पड़ते गांव बुटाहरी के नजदीक दिन-दिहाड़े लुटेरे एक स्कूटर सवार से 2 लाख 62 हजार रुपए लूट कर फरार हो गए। 2 दिन में यह दूसरी लूट की घटना है। आज की बड़ी लूट से पुलिस के भी हाथ-पैर फूल गए हैं और वह गहन जांच में जुट गई है।
डेहलों (डा. प्रदीप): थाना डेहलों के अधीन पड़ते गांव बुटाहरी के नजदीक दिन-दिहाड़े लुटेरे एक स्कूटर सवार से 2 लाख 62 हजार रुपए लूट कर फरार हो गए। 2 दिन में यह दूसरी लूट की घटना है। आज की बड़ी लूट से पुलिस के भी हाथ-पैर फूल गए हैं और वह गहन जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार हरजीत सिंह पुत्र निरंजन सिंह निवासी गांव बुटाहरी दोपहर 1 बजे अहमदगढ़ से एक बैंक से 2 लाख 62 हजार निकलवा कर अपने गांव आ रहा था कि जब व लैहरा से बुटाहरी की सड़क से जा रहा था तो रास्ते में 2 मोटरसाइकिल सवार 4 लुटेरों ने उसको रोक कर उसकी आंखों में मिर्ची पाऊडर डाल दिया व उसके स्कूटर की डिग्गी में से 2 लाख 62 हजार लूट कर फरार हो गए।
जानकारी अनुसार लुटेरे बैंक से ही हरजीत के पीछे लगे थे व सुनसान जगह देखकर लूट को अंजाम दिया। पता लगते ही डेहलों के थाना प्रमुख हरजिन्द्र सिंह पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे। ए.डी.सी.पी. सुरिन्द्र लांबा, ए.सी.पी. रमनदीप सिंह भुल्लर ने घटनास्थल का जायजा लिया। डेहलों पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।