Edited By Updated: 30 Mar, 2017 07:35 AM
कूल रोड पर रिक्शा सवार महिला से लुटेरे पर्स छीन ले गए। दुबई से आई महिला अपनी बहन के साथ बाजार से खरीदारी करके लौट रही थी।
जालंधर(प्रीत): कूल रोड पर रिक्शा सवार महिला से लुटेरे पर्स छीन ले गए। दुबई से आई महिला अपनी बहन के साथ बाजार से खरीदारी करके लौट रही थी। खींचतान में महिला कुलजीत कौर पत्नी जसविन्द्र सिंह घायल भी हुई। पर्स में 120 दराम, एप्पल मोबाइल व दस्तावेज थे। जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले दुबई से लौटी महिला कुलजीत कौर आज शाम अपनी बहन के साथ रैणक बाजार खरीदारी के लिए गई थी।
रात करीब 8 बजे वह रिक्शा पर वापस गुरजयपाल नगर की तरफ जा रही थीं कि कूल रोड पर अचानक पीछे से आए मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने पर्स झपट लिया। अचानक झटका लगने से महिला गिर गई और लुटेरे पर्स झपट कर फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही डी.सी.पी. नवजोत माहल, ए.सी.पी. गुरशरणजीत सिंह, थाना-7 के एस.एच.ओ. बलबीर सिंह, बस स्टैंड चौकी इंचार्ज मेजर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस जांच कर रही है।