Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Sep, 2017 12:37 PM
रिवॉल्वर के जोर पर अज्ञात व्यक्ति एक व्यक्ति से कार छीन कर फरार हो गए। पुलिस को राज कुमार निवासी मंडी रामपुरा ने बताया कि गत रात वह व
भटिंडा (विजय): रिवॉल्वर के जोर पर अज्ञात व्यक्ति एक व्यक्ति से कार छीन कर फरार हो गए। पुलिस को राज कुमार निवासी मंडी रामपुरा ने बताया कि गत रात वह व उसका लड़का अपनी कार पर बाजार गए थे। वह अपने 12 वर्षीय लड़के को कार में बैठाकर सामान लेने चले गए।
उनके जाने के बाद 2 अज्ञात व्यक्ति उसके लड़के के पास आए और रिवॉल्वर तान कर उसके लड़के को गाड़ी से उतार दिया। इसके बाद उसकी गाड़ी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।