Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Oct, 2017 01:22 PM
थाना दसूहा के गांव गालोवाल के एन.आर.आई. रणजीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह ने दसूहा पुलिस को दिए बयानों में कहा है कि उसकी पत्नी राजिन्द्र कौर, सास अमरजीत कौर पत्नी काबल सिंह निवासी तल्लामद्दा तथा उसकी पत्नी की मॉसी के लड़के सुखविंद्र सिंह पुत्र जगीर सिंह...
दसूहा(झावर): थाना दसूहा के गांव गालोवाल के एन.आर.आई. रणजीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह ने दसूहा पुलिस को दिए बयानों में कहा है कि उसकी पत्नी राजिन्द्र कौर, सास अमरजीत कौर पत्नी काबल सिंह निवासी तल्लामद्दा तथा उसकी पत्नी की मॉसी के लड़के सुखविंद्र सिंह पुत्र जगीर सिंह मिलकर उसके घर में पड़े 16 तोले के आभूषण, 2500 अमरीकी डॉलर, पासपोर्ट, आधार कार्ड, ए.टी.एम. व अन्य जरूरी कागजात लेकर फरार हो गए।
थाना प्रभारी पलविंद्र सिंह ने बताया कि रणजीत सिंह गत 6 वर्ष से विदेश में रह रहा है। उसने 18 लाख रुपए अपनी पत्नी राजिन्द्र कौर को प्लाट लेने हेतु भेजा था। जब वह विदेश से अपने घर गालोवाल आया तो उसने खरीद किए प्लाट संबंधी अपनी पत्नी से पूछा तो उसने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। उसने अपने रिश्तेदारों को बुलाकर इस संबंधी बातचीत की।
ए.एस.आई. पवन कुमार ने बताया कि रणजीत सिंह के बयान पर उसकी पत्नी, सास व पत्नी की मॉसी के लड़के के विरुद्ध धारा 420, 406, 380, 454 के अधीन केस दर्ज करके इन तीनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। याद रहे कि राजिन्द्र कौर की मॉसी का लड़का पहले से ही गांव तल्लामद्दा में रहता था। जब वह गांव गालोवाल में विवाह के उपरांत चली गई तो वह भी वहां रहने लगा।