Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Oct, 2017 10:50 AM
गत मध्यरात्रि चोर शास्त्री नगर स्थित एक कोठी में से चोरी करके 6 तोले सोना व नकदी लेकर फरार हो गए। जानकारी देते हुए कोठी के मालिक अवतार सिंह ने बताया कि वह अपने भतीजे की शादी में शामिल होने हेतु 2 दिन पहले बाहर गया था। जब अगले दिन सायं वह वापस लौटा...
बटाला(बेरी): गत मध्यरात्रि चोर शास्त्री नगर स्थित एक कोठी में से चोरी करके 6 तोले सोना व नकदी लेकर फरार हो गए। जानकारी देते हुए कोठी के मालिक अवतार सिंह ने बताया कि वह अपने भतीजे की शादी में शामिल होने हेतु 2 दिन पहले बाहर गया था। जब अगले दिन सायं वह वापस लौटा तो देखा कि कोठी में सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी के ताले टूटे पड़े थे।
अवतार सिंह ने बताया कि जांच करने पता चला कि चोर कोठी में से 6 तोले सोना व 24,000 रुपए नकदी चोरी करके ले जा चुके थे। अवतार सिंह ने बताया कि चोर घर में सीढिय़ों के जरिए दाखिल हुए थे। उसने बताया कि इस बारे में पुलिस थाना सिटी को सूचित कर दिया गया है।घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी के एस.एच.ओ. मनोज कुमार पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। इस संबंध में फिंगर प्रिंटस एक्सपर्ट की टीम ने भी घटनाक्रम का निरीक्षण किया। इस संबंध में थाना सिटी में केस दर्ज कर लिया गया है।