Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Sep, 2017 01:15 PM
मॉडल टाऊन की पुलिस ने कुख्यात चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ इंद्र निवासी संत भाग सिंह को गिरफ्तार किया है।
होशियारपुर (अश्विनी): मॉडल टाऊन की पुलिस ने कुख्यात चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ इंद्र निवासी संत भाग सिंह को गिरफ्तार किया है।डी.एस.पी. सिटी सुखविन्द्र सिंह व थाना मॉडल टाऊन के प्रभारी इंस्पैक्टर नरिन्द्र कुमार ने बताया कि इंद्रजीत सिंह, जो केंद्रीय जेल से जमानत पर रिहा होकर आया हुआ है, ने पूछताछ के दौरान बताया कि 6-7 अगस्त की मध्य रात्रि को उसने सहायक सिविल सर्जन डा. राजेश गर्ग के घर से सोने के आभूषण व नकदी उड़ाई थी।
पुलिस ने आरोपी से 4 जोड़े सोने के टॉप्स, जिनमें एक जोड़े में हीरा जड़ा हुआ है, 2 चेनियां, 1 अंगूठी बरामद किए। आरोपी ने बताया कि चोरी किए गए 2 लाख रुपए उसने नशे पर उड़ा दिए व बाकी रकम ऐशपरस्ती पर खर्च कर दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी का पुलिस रिमांड दे दिया। पुलिस उससे और पूछताछ कर रही है।