Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Sep, 2017 11:03 AM
बस्ती जोधेवाल के गीता नगर इलाके में ड्राइवर के घर हुई चोरी का मामला सुर्खियों में ही है कि चोर संत विहार इलाके के घर पर हाथ साफ कर गए।
लुधियाना(महेश): बस्ती जोधेवाल के गीता नगर इलाके में ड्राइवर के घर हुई चोरी का मामला सुर्खियों में ही है कि चोर संत विहार इलाके के घर पर हाथ साफ कर गए। छत के रास्ते घर में घुसे चोर करीब 8 तोले सोने के गहने, 500 ग्राम चांदी, 15,000 रुपए कैश व अन्य कीमती सामान ले गए।
घटना का पता रविवार दोपहर करीब 1.30 बजे चला जब घर का मालिक राम पाल पाली वापस लौटा। वह अपने परिवार सहित शनिवार को पीर निगाहे माथा टेकने के लिए गया था। घर की हालत देखकर उसके होश उड़ गए। सारा कीमती सामान गायब था। उसने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलने पर जोधेवाल पुलिस ने पहुंचकर मौके का मुआयना करने के बाद आगे की छानबीन शुरू कर दी है। पाली ने बताया कि चोर छत के रास्ते ताला तोड़कर घर में घुसे और उसी रास्ते से फरार हो गए। उसने अपनी बेटी की शादी के लिए गहने जुटाए थे, जिसमें 2 सोने के सैट, चांदी के आभूषण थे।
नकदी के अतिरिक्त चोर अन्य कीमती सामान भी चुराकर ले गए हैं। जिसमें उसका लाखों रुपए का नुक्सान हुआ है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। उल्लेखनीय है कि रविवार रात को 2 चोर गीता नगर में ड्राइवर विनय के घर से लाखों रुपए के गहने, 4,000 रुपए की नकदी व अन्य कीमती सामान चुराकर ले गए थे। जिसका जोधेवाल पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है।