Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Jul, 2017 11:31 AM
4 दिन पहले शहर के सरङ्क्षहद रोड के नजदीक पैप्सी एजैंसी में हुई 1 लाख 52 हजार रुपए की चोरी के आरोप में थाना अनाज मंडी की
पटियाला (बलजिन्द्र) : 4 दिन पहले शहर के सरङ्क्षहद रोड के नजदीक पैप्सी एजैंसी में हुई 1 लाख 52 हजार रुपए की चोरी के आरोप में थाना अनाज मंडी की पुलिस ने एस.एच.ओ. हैरी बोपाराय के नेतृत्व में एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके उससे 84 हजार रुपए बरामद कर लिए हैं। इस संबंधी डी.एस.पी. सिटी-2 सुखअमृत सिंह रंधावा ने बताया कि साहिल अरोड़ा पुत्र हरीश अरोड़ा निवासी अनाज मंडी पटियाला ने थाना अनाज मंडी की पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनके पास सरङ्क्षहद रोड में पैप्सी की एजैंसी है।
साहिल अरोड़ा ने बताया कि उसके पिता लंघी 17 जुलाई को शाम करीब 9 बजे रोजाना की तरह एजैंसी बंद करके अपने घर चले गए थे जब सुबह साढ़े 8 बजे अपनी एजैंसी आए तो देखा कि वेयर हाऊस के एक तरफ सेंध लगा कर दफ्तर का दरवाजा तोड़ कर दराज में पड़े 1 लाख 52 हजार 698 रुपए किसी अज्ञात व्यक्ति की तरफ से चोरी कर लिए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में 457 और 380 आई.पी.सी. के अंतर्गत केस दर्ज करके जब जांच शुरू की तो एस.एच.ओ. हैरी बोपाराय की टीम ने इस मामले में विजय प्रताप सिंह उर्फ खान निवासी वाल्मीकि कालोनी पटियाला को गिरफ्तार करके उससे चोरी के 84 हजार रुपए बरामद कर लिए हैं।
उन्होंने बताया कि विजय प्रताप सिंह पर पहले भी 20 फरवरी 2012 को थाना त्रिपड़ी में 379 आई.पी.सी. के अंतर्गत केस दर्ज है। इसके बाद 7 नवम्बर 2012 को एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत थाना त्रिपड़ी में केस दर्ज है और एन.डी.पी.एस. एक्ट में हाल ही में 2 महीने पहले विजय प्रताप सिंह 5 साल की सजा काट कर बाहर आया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में आगे और जांच की जा रही है। इस मौके पर थाना अनाज मंडी के एस.एच.ओ. हैरी बोपाराय और उनकी टीम विशेष तौर पर उपस्थित थी।