Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Sep, 2017 12:10 PM
थाना सिविल लाइन की पुलिस ने गत दिवस सुबह-सुबह माडल टाऊन गोल चक्कर के पास स्थित एस.बी.आई. के ए.टी.एम. को तोडने की कोशिश के मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पटियाला (बलजिन्द्र) : थाना सिविल लाइन की पुलिस ने गत दिवस सुबह-सुबह माडल टाऊन गोल चक्कर के पास स्थित एस.बी.आई. के ए.टी.एम. को तोडने की कोशिश के मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
बैंक मैनेजर धनंजय कुमार पुत्र बब्बन सिंह निवासी बिहार हाल निवासी फ्लैट नं. 10 सिटी सैंटर माडल टाऊन पटियाला ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह एस.बी.आई. माडल टाऊन ब्रांच में बतौर मैनेजर काम करता है। रात के समय अज्ञात व्यक्ति ने माडल टाऊन स्थित बैंक के ए.टी.एम. की तोडफ़ोड़ करने की कोशिश की। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ 457, 380, 511 और 34 आई.पी.सी. के अंतर्गत केस दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।