Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 May, 2017 03:37 PM
गांव मेहटा के पास कांशी नगर के करीब 2 बाइक सवार लुटेरों ने स्कूटर सवार पति-पत्नी को कथित तौर पर चाकू की नोक पर लूट लिया। जानकारी के अनुसार बाइक सवार लुटेरों ने लूट का शिकार बनाए गए दंपति परगन राम पुत्र गुरबचना राम निवासी गांव किशनपुर को गांव मेहटा...
फगवाड़ा(जलोटा): गांव मेहटा के पास कांशी नगर के करीब 2 बाइक सवार लुटेरों ने स्कूटर सवार पति-पत्नी को कथित तौर पर चाकू की नोक पर लूट लिया। जानकारी के अनुसार बाइक सवार लुटेरों ने लूट का शिकार बनाए गए दंपति परगन राम पुत्र गुरबचना राम निवासी गांव किशनपुर को गांव मेहटा चौक के करीब फिल्मी स्टाइल में घेरा और इसके पश्चात चाकू दिखा कर परगन राम की पत्नी की कानों में पहनी हुई बालियां छीन लीं।
इसके पश्चात दोनों आरोपी लुटेरे मोटरसाइकिल पर सवार हो घटनास्थल से फरार हो गए। लूट की हुई वारदात संबंधी भुक्तभोगी दंपति ने पुलिस थाना सदर को सूचना दे दी है। पुलिस उक्त डकैती की जांच कर रही है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक पुलिस आरोपी लुटेरों की पहचान नहीं कर सकी है। पुलिस का दावा है कि लुटेरों की पहचान कर इनको जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस जांच जारी है।