Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Aug, 2017 11:08 AM
नगर थाना नं. 1 के प्रभारी गुरमीत सिंह के दिशा-निर्देशों के अनुसार सहायक सब-इंस्पैक्टर हरदेव सिंह ने पुलिस पार्टी सहित वर्ष
अबोहर(भारद्वाज/रहेजा): नगर थाना नं. 1 के प्रभारी गुरमीत सिंह के दिशा-निर्देशों के अनुसार सहायक सब-इंस्पैक्टर हरदेव सिंह ने पुलिस पार्टी सहित वर्ष 2012 में हुई डकैती के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस उपकप्तान गुरबिन्द्र सिंह सांघा ने बताया कि 5.12.2012 को गुरजीत कौर पत्नी मेजर सिंह वासी बाबा दीप सिंह नगर के घर में एक साजिश के तहत घर में घुसकर डाका मारा था। इस मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था, जिसमें गुरदीप सिंह पुत्र नंद सिंह वासी भटिंडा फरार चल रहा था। पुलिस पार्टी ने उसे गिरफ्तार किया।