PAP चौक में वृद्धा पर चढ़ा टिप्पर,गम्भीर हालत को देखते हुए काटनी पड़ी एक टांग

Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Jun, 2017 08:19 AM

road accident at the pap chowk

पी.ए.पी. चौक पर चालक ने तेज रफ्तार टिप्पर सड़क क्रॉस कर रही एक वृद्धा पर चढ़ा दिया, जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गई। प्रकाश कौर (65) पत्नी स्व. प्यारा सिंह निवासी गुरु नानक नगर चंडीगढ़ रोड लुधियाना निवासी उक्त महिला को रामा मंडी के जौहल...

जालंधर(महेश) : पी.ए.पी. चौक पर चालक ने तेज रफ्तार टिप्पर सड़क क्रॉस कर रही एक वृद्धा पर चढ़ा दिया, जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गई। प्रकाश कौर (65) पत्नी स्व. प्यारा सिंह निवासी गुरु नानक नगर चंडीगढ़ रोड लुधियाना निवासी उक्त महिला को रामा मंडी के जौहल मल्टी-स्पैशिलिटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

अस्पताल के प्रमुख डा. बी.एस. जौहल ने बताया कि मरीज की गम्भीर हालत को देखते हुए उसकी दाईं टांग काटनी पड़ी। उन्होंने बताया कि इसके बावजूद मरीज की हालत क्रिटीकल बनी हुई है। मामले की जांच कर रहे थाना कैंट के प्रभारी इंस्पैक्टर वीर सिंह ने बताया कि घायल महिला प्रकाश कौर अपने दोहते गुरमुख सिंह के साथ लुधियाना से गुरदासपुर जा ही थी।

दोनों लुधियाना से बस में चढ़े थे और पी.ए.पी. चौक में बस बदलने के लिए उतर गए। सड़क क्रॉस करते समय दोहता गुरमुख सिंह तो निकल गया लेकिन महिला प्रकाश कौर को वहां से निकल रहे एक तेज रफ्तार टिप्पर ने अपनी चपेट में ले लिया। आरोपी टिप्पर चालक की पहचान जगरूप सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी मोगा के रूप में हुई जिसके खिलाफ  थाना कैंट में केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। टिप्पर भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!