2 मोटरसाइकिलों के बीच जबरदस्त टक्कर, 1 की मौत-6 घायल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Aug, 2017 08:18 AM

road accident

फाजिल्का उपमंडल की मंडी लाधूका के निकट 2 मोटरसाइकिलों के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई.........

फाजिल्का (नागपाल, लीलाधर): फाजिल्का उपमंडल की मंडी लाधूका के निकट 2 मोटरसाइकिलों के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई, जबकि एक महिला सहित 3 व्यक्ति घायल हो गए। सिविल अस्पताल में मृतक कुलवंत सिंह वासी गांव पक्का चिश्ती के परिजनों ने बताया कि कुलवंत सिंह व गांव नूर समंद वासी लखविंद्र सिंह गत दिवस किसी कार्य के लिए फाजिल्का-फिरोजपुर मार्ग पर स्थित गांव लमोचड़कलां में गए थे।

जब वे दोनों वापस आ रहे थे तो मंडी लाधूका के बस स्टैंड के निकट स्थित लकड़ी के आरे के निकट सामने से आ रहे एक मोटरसाइकिल जिस पर बूड़ सिंह व शिंदो बाई वासी गांव लक्खे के उताड़ जो गलत साइड पर आ रहे थे, के साथ उनकी टक्कर हो गई। सड़क दुर्घटना में घायल कुलवंत सिंह व लखविंद्र सिंह को उपचार के लिए फाजिल्का के सिविल अस्पताल में लाया गया। ज

हां से कुलवंत सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उसे आगामी उपचार के लिए मुक्तसर के लिए रैफर कर दिया गया। जब कुलवंत सिंह को उपचार के लिए मुक्तसर ले जाया जा रहा था तो जलालाबाद के निकट उसकी मृत्यु हो गई, जबकि बूड़ सिंह व शिंदो बाई को फाजिल्का के किसी निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतक कुलवंत सिंह का आज सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया। 

ए.एस.आई. सुरिंद्र कुमार इंचार्ज चौकी लाधूका मंडी ने बताया कि पुलिस ने लखविंद्र सिंह के बयानों पर बूड़ सिंह वासी गांव लक्खे के उताड़ के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 427, 304ए के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। वहीं देर रात फाजिल्का-फिरोजपुर मार्ग पर पड़ते गांव सैदेके मोहन के पास कार और ट्रैक्टर-ट्राली की हुई आपसी टक्कर में 3 व्यक्ति जख्मी हो गए।

जानकारी के अनुसार जनक राज निवासी संतोख सिंह वाला कार में फि रोजपुर से वापस अपने गांव जलालाबाद बलदेव सिंह पुत्र बलवीर सिंह और टिक्का सिंह निवासी संतोख सिंह वाला के साथ आ रहा था। जब वे गांव सैदेके मोहन के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली ने उन्हें जबरदस्त टक्कर मार दी।

इस हादसे में कार सवार तोनों व्यक्ति बुरी तरह से गंभीर जख्मी हो गए और उनको आसपास के लोगों ने सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद बलदेव सिंह की हालत को गंभीर देखते हुए फरीदकोट रैफर कर दिया। यह हादसा इतना भयानक था कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!