Edited By Punjab Kesari,Updated: 31 Jul, 2017 10:30 AM
मलोट-फाजिल्का राष्ट्रीय राजमार्ग पर 2 कारों में हुई टक्कर के कारण 1 व्यक्ति घायल हो गया। जानकारी के अनुसार गत शाम मलोट-फाजिल्का मार्ग पर एक आल्टो कार (नं. एच.आर.ए.सी. 3156) व स्विफ्ट कार (नं. एच.आर. 51 ए.एफ. 0511) की आपस में टक्कर हो गई।
मलोट (जुनेजा): मलोट-फाजिल्का राष्ट्रीय राजमार्ग पर 2 कारों में हुई टक्कर के कारण 1 व्यक्ति घायल हो गया। जानकारी के अनुसार गत शाम मलोट-फाजिल्का मार्ग पर एक आल्टो कार (नं. एच.आर.ए.सी. 3156) व स्विफ्ट कार (नं. एच.आर. 51 ए.एफ. 0511) की आपस में टक्कर हो गई।
इस हादसे में आल्टो कार चालक जस्स निवासी खारा जिला श्री गंगानगर घायल हो गया जिसे मलोट के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जबकि स्विफ्ट कार चालक व उसका साथी बाल-बाल बच गए। इस हादसे में दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। घायल के बाबत मलोट नजदीकी गांव झोरड़ में रहते उसके रिश्तेदारों को सूचना दी गई है। सदर मलोट के ए.एस.आई. अजमेर द्वारा मामले की जांच की जा रही है।