Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Jun, 2017 08:54 AM
बस स्टैंड के बाहर बस का इंतजार कर रही एक बुजुर्ग महिला को मिनी बस ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला बुरी तरह घायल हो गई। घायलावस्था में उसे सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने महिला की हालत को गंभीर बताया।
होशियारपुर (गिरीश): बस स्टैंड के बाहर बस का इंतजार कर रही एक बुजुर्ग महिला को मिनी बस ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला बुरी तरह घायल हो गई। घायलावस्था में उसे सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने महिला की हालत को गंभीर बताया।
सिविल अस्पताल में उपचाराधीन महिला के बेटे शशि ने बताया कि उसकी माता दर्शना देवी पत्नी कीमती लाल निवासी बस्सी बजीद बस स्टैंड के बाहर बस का इंतजार कर रही थी, तो एक मिनी बस ने उसे टक्कर मार दी व उसे घसीटती हुई ले गई। बाद में उसे उसी बस में अस्पताल पहुंचाया गया।