Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Jun, 2017 12:56 PM
निकटवर्ती गांव तलवंडी चौधरियां में एक विद्यार्थी के अज्ञात वाहन से टकरा कर गंभीर रूप से घायल होने का समाचार है। घायल को उपचार हेतु राहगीरों द्वारा सुल्तानपुर के सिविल अस्पताल में लाया गया लेकिन, हालत चिंताजनक देख उसे परिजनों द्वारा कपूरथला के सिविल...
कपूरथला(मल्होत्रा): निकटवर्ती गांव तलवंडी चौधरियां में एक विद्यार्थी के अज्ञात वाहन से टकरा कर गंभीर रूप से घायल होने का समाचार है। घायल को उपचार हेतु राहगीरों द्वारा सुल्तानपुर के सिविल अस्पताल में लाया गया लेकिन, हालत चिंताजनक देख उसे परिजनों द्वारा कपूरथला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार सिविल अस्पताल में उपचाराधीन सिमरप्रीत सिंह पुत्र जोगिन्द्र सिंह निवासी गांव बूसोवाल ने बताया कि वह तलवंडी चौधरियां नजदीक आई.टी.आई. से मोटरसाइकिल द्वारा अपने घर आ रहा था।
गांव तलवंडी चौधरियां के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन चालक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और मोटरसाइकिल बेकाबू होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और वह गंभीर घायल हो गया। घटनास्थल से अज्ञात वाहन चालक मौके का फायदा उठाकर भाग निकला।