Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 May, 2017 11:51 AM
5वीं पातशाही श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के संबंध में गांव थेहड़ी में लगाई ठंडे-मीठे पानी की छबील में सेवा निभा रहा करीब 10 वर्षीय मासूम बच्चा तेज रफ्तार डस्टर गाड़ी की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
गिद्दड़बाहा (कुलभूषण, संध्या): 5वीं पातशाही श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के संबंध में गांव थेहड़ी में लगाई ठंडे-मीठे पानी की छबील में सेवा निभा रहा करीब 10 वर्षीय मासूम बच्चा तेज रफ्तार डस्टर गाड़ी की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार गांव थेहड़ी में गांव वासियों ने ठंडे-मीठे पानी की छबील लगाई थी और राहगीर वाहन चालकों को ठंडा-मीठा पानी पिलाया जा रहा था, वाहनों की गति धीमी करने के लिए बैरीगेट लगाए गए थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार डस्टर कार नंबर पी.बी.03 ए.एन./0568 जिसे अमित कुमार पुत्र सर्वेश कुमार वासी भटिंडा चला रहा था, ने युद्धवीर सिंह पुत्र गुरतेज सिंह वासी गांव थेहड़ी को टक्कर मार दी। नतीजातन युद्धवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी ओर हादसे की सूचना मिलते ही जुड़वा नहरों के समीप स्थित हाईटैक पोस्ट पर तैनात पुलिस कर्मियों ने घायल युद्धवीर सिंह को गिद्दड़बाहा के सिविल अस्पताल में पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे प्राथमिक सहायता देने के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए भटिंडा रैफर कर दिया।