Edited By Updated: 27 Feb, 2017 09:32 AM
आज सुबह 9 बजे के करीब जी.टी. रोड पर तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से गौतम (25) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस संबंध में मृतक के पिता सुरेश कुमार के बयानों पर अज्ञात बस चालक के खिलाफ थाना सिटी मोगा में मामला दर्ज कर लिया गया है।
मोगा (आजाद): आज सुबह 9 बजे के करीब जी.टी. रोड पर तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से गौतम (25) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस संबंध में मृतक के पिता सुरेश कुमार के बयानों पर अज्ञात बस चालक के खिलाफ थाना सिटी मोगा में मामला दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार गौतम सुबह अपने घर से साइकिल पर आ रहा था कि मोगा से बरनाला तेज रफ्तार जा रही पी.आर.टी.सी. की बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
उक्त हादसे में गौतम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बस चालक बस छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि शव को सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। बस चालक की तलाश जारी है।