Edited By Updated: 20 Feb, 2017 01:11 PM
माहिलपुर में 2 सड़क हादसों में 2 लोग गंभीर घायल हो गए। प्राप्त जानकारी अनुसार गत देर शाम दिलावर सिंह पुत्र नछत्तर सिंह निवासी
माहिलपुर (परमजीत): माहिलपुर में 2 सड़क हादसों में 2 लोग गंभीर घायल हो गए। प्राप्त जानकारी अनुसार गत देर शाम दिलावर सिंह पुत्र नछत्तर सिंह निवासी खानपुर अपनी बाइक (नं.-पी.बी.07 ए.ए.-9666) पर सवार होकर माहिलपुर से अपने घर वापस आ रहा था तो घर पहुंचने से पहले विपरीत दिशा से आ रहे एक टाटा ऐस (पी.बी.-07 ए.एस.-6209), जिसे प्रवासी मजदूर राम पाल पुत्र फूल सिंह निवासी यू.पी. हाल निवासी टूटोमजारा चला रहा था, ने उसे जबरदस्त टक्कर मारने के बाद सड़क पर खड़ी कार (पी.बी.07 डब्ल्यू-3071) को भी टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिये पहले सिविल अस्पताल माहिलपुर लाया गया यहां से उसके परिजन उसकी गंभीर हालत को देखते उसे होशियारपुर के एक निजी अस्पताल में ले गए।
दूसरे हादसे में दविंदर सिंह पुत्र चंचल सिंह निवासी हकूमतपुर अपनी कार (पी.बी.07 एस-9109) पर सवार होकर टूटोमजारा से मेघोवाल दोआबा की ओर जा रहा था कि जब वह गांव टूटोमजारा के खेल मैदान के पास पहुंचा तो विपरीत दिशा से आ रही कार (पी.बी.-10 सी.एम.-0369), जिसे गुरजीत सिंह पुत्र गुरनाम सिंह निवासी टूटोमजारा चला रहा था, से टक्कर हो गई जिससे दविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल माहिलपुर भर्ती कराया गया। दोनों सड़क हादसों में थाना पुलिस चब्बेवाल ने सभी वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।