Edited By Updated: 19 May, 2017 10:30 AM
67 वर्षीय राजिंद्र सिंह की जनकपुरी में हुए एक सड़क हादसे में मौत हो गई। जिस वक्त यह हादसा हुआ वह मार्निंग वॉक कर रहा था। तभी तेज रफ्तार एक
लुधियाना(महेश): 67 वर्षीय राजिंद्र सिंह की जनकपुरी में हुए एक सड़क हादसे में मौत हो गई। जिस वक्त यह हादसा हुआ वह मार्निंग वॉक कर रहा था। तभी तेज रफ्तार एक कार ने उसे कुचल दिया। घावों की ताव न सहते हुए उसने बीच रास्ते ही दम तोड़ दिया। राजिंद्र भारतीय संचार निगम लिमिटेड से हैड क्लर्क के पद से रिटायर्ड था। थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस ने मृतक के भतीजे बलवंत सिंह की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
बलवंत ने बताया कि बुधवार प्रात: करीब 5.30 बजे वह और उसका ताया माॄनग वॉक कर रहे थे। वह उससे कुछ दूरी पर आगे था। जब वह एक प्राइवेट बैंक के नजदीक पहुंचा तो एक तेज रफ्तार जेन कार ने उसे कुचल दिया। कार में 2 लोग सवार थे। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी कार सहित मौके से फरार हो गए। राहगीरों की मदद से उसने ताया को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन बीच रास्ते में उनकी मौत हो गई। बलवंत ने बताया कि जब उन्होंने घटनास्थल के आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज चैक की तो उनमें जेन कार उसके ताया को हिट करती हुई और फिर एक गली में जाती हुई दिखाई दे दी लेकिन उसका नंबर साफ दिखाई दे रहा जिसकी एक कापी पुलिस को मुहैया करवा दी गई है।
एक अन्य मामले में सदर पुलिस ने गांव धांधरा के रहने वाले निर्भय सिंह की तहरीर पर गांव सराभा सुधार के गुरप्रीत सिंह के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग करते हुए दुर्घटना करने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में निर्भय ने कहा कि 8 मई की शाम को करीब 8 बजे वह कार में जोधां से अपने गांव आ रहा था तो दूलो कलां के निकट कथित आरोपी गुरप्रीत ने गलत दिशा में लापरवाही से इनोवा चलते हुए उसकी कार को टक्कर मार दी। जिससे उसको गंभीर चोटें आईं और उसकी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।