रंजिश के चलते हुआ विवाद, 5 नामजद

Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Jul, 2017 02:56 PM

rivalry case

प्रीत नगर मोगा में रंजिश के चलते गुरचरन सिंह उर्फ चन्ना को बुरी तरह से मारपीट कर घायल किए जाने का पता चला है।

मोगा(आजाद): प्रीत नगर मोगा में रंजिश के चलते गुरचरन सिंह उर्फ चन्ना को बुरी तरह से मारपीट कर घायल किए जाने का पता चला है। इस संबंधी थाना सिटी साऊथ मोगा द्वारा गुरदित सिंह निवासी नजदीक रतन सिनेमा मोगा, सेवक सिंह मान निवासी प्रीत नगर मोगा तथा 2-3 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 

जानकारी के अनुसार गुरचरन सिंह चन्ना ने पुलिस को बताया कि कथित आरोपियों से मामूली विवाद को लेकर उसका पुराना झगड़ा चलता आ रहा था। इसी रंजिश के चलते कथित आरोपियों ने उस समय मुझ पर हमला किया। शोर मचाने पर हमलावर धमकियां देते हुए वहां से भाग गए। जिस पर मुझे सिविल अस्पताल मोगा दाखिल करवाया गया। मामले की जांच कर रहे सहायक थानेदार सुखदेव सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर कथित आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!