Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Sep, 2017 01:50 PM
लगातार बढ़ रही डीजल-पैट्रोल की कीमतों से खफा यूथ कांग्रेसियों ने पंजाब यूथ कांग्रेस की जनरल सचिव पूनम कांगड़ा के नेतृत्व में केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते पैट्रोलियम मंत्री का.....
संगरूर(रूपक, विवेक सिंधवानी,गोयल, बेदी): लगातार बढ़ रही डीजल-पैट्रोल की कीमतों से खफा यूथ कांग्रेसियों ने पंजाब यूथ कांग्रेस की जनरल सचिव पूनम कांगड़ा के नेतृत्व में केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते पैट्रोलियम मंत्री का पिट-सियापा किया। इस मौके पर पूनम कांगड़ा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनका मंत्रिमंडल देश को बर्बाद करने पर तुले हुए हैं। जहां पहले देश में हुई नोटबंदी ने लोगों का आर्थिक संतुलन बिगाड़ कर रख दिया है, वहीं अब बहुत तेजी के साथ बढ़ रही अत्यंत महंगाई ने लोगों का हर पक्ष से कचूमर निकाल कर रख दिया है।
उन्होंने कहा कि एक तरफ डीजल-पैट्रोल की कीमतें आसमान को छू रही हैं, दूसरी तरफ रोजमर्रा की प्रयोग की चीजें भी आम लोगों की पहुंच से बाहर हो गई हैं जिसको लेकर देश की जनता को दो वक्त की रोटी की चिंता सता रही है। उन्होंने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आने वाले दिनों में जनता को जल्दी ही राहत न दी गई तो यूथ कांग्रेस युद्ध स्तर पर संघर्ष छेड़ेगी।