खुलासा: ‘मेरी माशूक को छेड़ता था, इसलिए कर दिया कत्ल’

Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Jan, 2018 12:21 AM

गत 30 दिसम्बर को माडल टाऊन में स्थित टैगोर थिएटर के पीछे खून से लथपथ मिली लाश के अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। कत्ल करने वाला सीरियल किलर निकला। इस मामले में पुलिस ने जगरूप सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र नरिंद्र सिंह निवासी बद्धोवाल जिला...

पटियाला(बलजिन्द्र): गत 30 दिसम्बर को माडल टाऊन में स्थित टैगोर थिएटर के पीछे खून से लथपथ मिली लाश के अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। कत्ल करने वाला सीरियल किलर निकला। इस मामले में पुलिस ने जगरूप सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र नरिंद्र सिंह निवासी बद्धोवाल जिला लुधियाना को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ कत्ल का केस दर्ज कर जब जांच शुरू की तो जगरूप सिंह ने नाजायज संबंधों के कारण 7 कत्ल करने की बात कबूली। 

इस मामले में पुलिस ने हेमा पत्नी स्व. नंद लाल को भी नामजद किया है। जगरूप सिंह द्वारा पहले किए गए कत्ल संबंधी दर्ज मुकद्दमे अभी तक अनट्रेस चल रहे हैं। डी.आई.जी. सुखचैन सिंह गिल और एस.एस.पी. डा. एस. भूपति ने बताया कि 30 दिसम्बर को मिली लाश के बाद जब पुलिस ने जांच शुरू की तो मृतक की पहचान राजिंद्र कुमार पुत्र चमन लाल निवासी सरपंच कालोनी लुधियाना के तौर पर हुई। जांच के बाद इस मामले में जगरूप सिंह उर्फ हैप्पी को गिरफ्तार कर लिया गया जिसने पूछताछ के दौरान बताया कि उसने राजिंद्र कुमार का कत्ल इसलिए किया क्योंकि वह उसकी माशूका हेमा पर गलत नजर रखता था। 

राजिंद्र कुमार ने कई बार हेमा के साथ छेड़छाड़ भी की थी और उसको अपने साथ संबंध बनाने के लिए कहता था, जिस कारण कत्ल वाली रात को वह राजिंद्र कुमार को थ्री-व्हीलर पर टैगोर सिनेमा के पिछली तरफ सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसने हेमा की तरफ से दी गई 2 नशे की गोलियां राजिंद्र कुमार को पैग में डाल कर दे दीं। नशा होने के बाद जगरूप सिंह ने ईंट के साथ कई वार करके राजिन्द्र कुमार को मार दिया और फिर वह हेमा के क्वार्टर से होकर लुधियाना चला गया। पुलिस ने अभी यह खुलासा नहीं किया कि लुधियाना के रहने वाले जगरूप सिंह के पटियाला के साथ किस तरह तार जुड़े हुए हैं और किस तरह वह एक के बाद एक महिलाओं के संपर्क में आया और नाजायज संबंधों के कारण एक के बाद एक कत्ल करता गया। 

ये कत्ल भी किए जगरूप ने 
-1995 में अपने दोस्त के साथ मिलकर लूटपाट करता था। इस दौरान शिमलापुरी लुधियाना में एक घरेलू महिला का कत्ल किया था। 
-1998 में निरंकारी भवन बद्दोवाल लुधियाना में चोरी करते समय एक प्रवासी महिला का कत्ल किया था। 
-अप्रैल, 2004 में परमजीत कौर के पति कुलदीप सिंह को यमुना नगर हरियाणा में घर में गला घोंट कर मार दिया और लाश को ट्रंक में डाल कर यमुना नहर में फैंक दिया था। 
-कुलदीप सिंह का कत्ल करने के पीछे कारण यह था कि कुलदीप सिंह कथित दोषी जगरूप सिंह और परमजीत कौर की जिंदगी में रोड़ा बनता था।
-2011 में जगरूप सिंह ने हेमा के पति नंद लाल को काकोवाल रोड लुधियाना में एक खाली प्लाट में ईंटों के साथ वार करके मार दिया था क्योंकि नंद लाल को उसके और हेमा के नाजायज संबंधों बारे पता चल गया था। इस संबंधी थाना जोधेवाल जिला लुधियाना में केस दर्ज है। 
-मई, 2015 में एस.एस.टी. नगर पटियाला निवासी अनिल का कत्ल भी जगरूप सिंह ने परमजीत कौर के कहने पर किया था, जिसको तलवार के साथ काट कर लाश को अटैची में डाल कर विकास कालोनी में फैंक दिया था। इस मामले में थाना लाहौरी गेट में कत्ल का केस दर्ज है। 
-अप्रैल, 2016 में जगरूप सिंह ने परमजीत कौर का कत्ल गांव जस्सोवाल लुधियाना के खेतों में कर दिया था क्योंकि परमजीत कौर उसके और हेमा के संबंधों में रोड़ा बनती थी। इस मामले में थाना जेहलां जिला लुधियाना में केस दर्ज है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!