Edited By Updated: 16 Dec, 2016 02:59 PM
विधानसभा 2012 में भाजपा के विधायक अश्विनी शर्मा को 42,218 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी रहे कांग्रेस के रमन भल्ला और आजाद पार्टी के अशोक शर्मा को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा।
पठानकोट: विधानसभा 2012 में भाजपा के विधायक अश्विनी शर्मा को 42,218 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी रहे कांग्रेस के रमन भल्ला और आजाद पार्टी के अशोक शर्मा को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। मौजूदा विधायक अश्विनी शर्मा का कहना है कि उन्होंने अपने अब तक के कार्यकाल के दौरान करोड़ों रुपए की ग्रांट पंजाब सरकार से मंजूर करवाकर अनेकों विकासोन्मुख प्रोजैक्टों को अमलीजामा पहनाकर इस हलके की नुहार बदलकर रख दी है। पठानकोट को पदोन्नत करके जिले का दर्जा उन्होंने ही दिलवाया जो कि जनता की वर्षों लम्बी मांग थी। नगर कौंसिल को भी कार्पोरेशन का दर्जा दिलाकर इस नगर को महानगर के पैटर्न पर विकसित करने का हर संभव प्रयास किया है।
कार्पोरेशन बनने से नगर के विकास हेतु मिलने वाले सरकारी फंडों में रिकार्ड बढ़ौतरी हुई है तथा करोड़ों के विकास कार्य सम्पन्न करवाए गए हैं। नगर को सरकारी कॉलेज, ऑडीटोरियम, खेल स्टेडियम व अब जिला प्रबंधकीय काम्पलैक्स का तोहफा दिया जा रहा है। सकुर्लर रोड को आगे सुजानपुर क्षेत्र से नहर के ऊपर पुल बनाकर जोडऩा प्रदेश सरकार की बड़ी उपलब्धि है। नगर को केन्द्र की अमृत योजना में शामिल होना भी बड़ी उपलब्धि के रूप में आंका जा सकता है। पिछले लम्बे समय से जर्जर हालत में रही नगर की अधिकांश मुख्य व लिंक सडक़ों को चकाचक कर दिया गया है। जितना विकास इस हलके का उनके कार्यकाल में हुआ है उतना पिछले 5 दशकों से नहीं हो पाया है।