Edited By Updated: 28 Apr, 2017 02:28 AM
इंदौर में गुरुद्वारा करतार कीर्तन साहिब को भाजपा सरकार द्वारा तोडऩे की कार्रवाई ....
तलवंडी साबो(मुनीश): इंदौर में गुरुद्वारा करतार कीर्तन साहिब को भाजपा सरकार द्वारा तोडऩे की कार्रवाई से सिखों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। ये शब्द सरबत खालसा के जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल ने पत्रकारों से कहे। उन्होंने कहा कि 1984 में कांग्रेस सरकार ने तोप-टैंकों से गुरुद्वारे तोड़े थे, अब भाजपा ने जे.सी.बी. मशीनों से गुरुद्वारा तोडऩा शुरू कर दिया है।
सरबत खालसा के जत्थे. जगतार सिंह हवारा, जत्थे. ध्यान सिंह मंड और जत्थे. अमरीक सिंह अजनाला ने बताया कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। जत्थेदार दादूवाल साहिब ने इंदौर गुरुघर के एक सेवादार भाई गुरप्रीत सिंह से फोन पर बात कर घटना की सारी जानकारी हासिल की है। गुरुद्वारा साहिब की नई इमारत का निर्माण करवाकर सिख जगत से माफी मांगे, ताकि अमन-शांति कायम रहे। सिख संगत आपसी एकता व अमन-शांति को कायम रखते गुरु घर के निर्माण के लिए संघर्ष करे।