रैफरैंडम 2020 होर्डिंगस सरकार हटाए, नहीं तो हम हटाएंगे: भाजपा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Jul, 2017 01:05 AM

referndum 2020 hoisting government removed otherwise we will remove

पंजाब के विभिन्न स्थानों पर सिख फॉर जस्टिस नामक संस्था की ओर से रैफरैंडम...

चंडीगढ़(पराशर): पंजाब के विभिन्न स्थानों पर सिख फॉर जस्टिस नामक संस्था की ओर से रैफरैंडम (जनमत संग्रह) 2020 नाम के होॄडग्स लगाए जाने का सख्त नोटिस लेते हुए भारतीय जनता पार्टी पंजाब प्रदेश ने पंजाब सरकार से इसे तुरंत हटाने की मांग की और कहा कि देश विरोधी ताकतों द्वारा पंजाब में अमन-शांति भंग करने का यह एक प्रयास है, जिसे भाजपा कभी भी सफल नहीं होने देगी। यह कहना है भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल, इकबाल सिंह लालपुरा, प्रदेश मंत्री विनीत जोशी व विजय पुरी का।


इन्होंने आज चंडीगढ़ में संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। पंजाब सरकार को न सिर्फ इन होॄडग्स को हटा देना चाहिए बल्कि उन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए, जिन्होंने इसे डिजाइन किया, पिं्रट किया, लगाया तथा अपनी बिल्डिंग पर लगाने की इजाजत दी। भाजपा नेताओं ने कहा कि सिख फॉर जस्टिस संस्था उसी पाकिस्तान की समॢथत है, जो अपने यहां भारतीय सुरक्षा एजैंसियों द्वारा वांछित उग्रवादी, क्रिमिनल, स्मगलर आदि को न सिर्फ पनाह दिए हुए है, बल्कि उनके माध्यम से भारत के टुकड़े करने के अपने सपने को पूरा करने का प्रयास करता रहता है। 


उन्होंने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह खालिस्तानी समर्थकों या फिर सिख फॉर जस्टिस जैसी खालिस्तान समर्थक संस्थाओं के खिलाफ बोलते हैं और दूसरी तरफ उन्हीं संस्थाओं द्वारा पंजाब भर में लगाए जा रहे ‘रैफरैंडम 2020’ के होॄडग्स की तरफ आंखें बंद करके बैठे हैं। भाजपा नेताओं ने पंजाब सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि हम पंजाब में राष्ट्र विरोधी ताकतों को उठने नहीं दे सकते और अगर पंजाब सरकार इन होॄडग्स को नहीं हटाएगी तो भाजपा स्वयं हटाएगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!