पत्नी से दुष्कर्म करने वाले को जेल भेजा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Aug, 2017 10:03 AM

rapist husband

नगर थाना की पुलिस ने पत्नी द्वारा पति पर लगाए गए दुष्कर्म के आरोपों पर पति को काबू कर एक दिन के रिमांड के पश्चात अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

अबोहर(रहेजा, भारद्वाज): नगर थाना की पुलिस ने पत्नी द्वारा पति पर लगाए गए दुष्कर्म के आरोपों पर पति को काबू कर एक दिन के रिमांड के पश्चात अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। 

जानकारी के अनुसार नगर थाना के प्रभारी गुरमीत सिंह को दिए बयानों में पीड़ित महिला निवासी पंजपीर नगर रोड ने बताया कि 9 वर्ष पूर्व सोहन सिंह पुत्र हरबंस सिंह जट वासी दानेवाला सतकोसी उसके साथ शादी करवाकर उसके साथ रहने लगा। कुछ वर्ष साथ रहने के बाद उनकी आपस में लड़ाई-झगड़े होने लगे। महिला ने अपने खर्चे के लिए अदालत में एक याचिका दायर की। उसने बताया कि सोहन सिंह 2 दिन पहले उसके घर आया और उसने 4,000 रुपए खर्चा भरने का भरोसा दिया। इसी दौरान उसने उसकी मर्जी के खिलाफ उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने महिला का मैडीकल करवाने के बाद सोहन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया। सोहन सिंह को एक दिन के रिमांड के पश्चात सब-डिवीजन के सीनियर न्यायाधीश अमरीश कुमार की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!