Edited By Updated: 17 Jan, 2017 09:37 AM
एक लड़की को अगवा कर उससे दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पी.ओ. स्टाफ गुरदासपुर ने गिरफ्तार कर लिया।
गुरदासपुर (विनोद): एक लड़की को अगवा कर उससे दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पी.ओ. स्टाफ गुरदासपुर ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लगभग 20 माह से पुलिस के हाथ नहीं लग रहा था। अदालत ने भी आरोपी को भगौड़ा घोषित कर रखा था।पी.ओ. स्टाफ गुरदासपुर के इंचार्ज हरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी गनी पुत्र बीरू निवासी गांव रंधावा पुलिस स्टेशन दसूहा जिला होशियारपुर ने अपने साथियों के साथ मिल कर धारीवाल इलाके से एक मुस्लिम लड़की को अगवा किया था।
इस संबंधी धारीवाल पुलिस स्टेशन में आरोपी सहित उसके साथियों के विरुद्ध एफ.आई.आर. नंबर 67 तिथि 5-6-2015 धारा 365, 323, 324, 506 अधीन केस दर्ज किया था। बाद में बरामदगी के बाद लड़की ने बयान दिया था कि उसके साथ आरोपियों ने बलात्कार किया था, तब धारा 376 भी जोड़ दी गई थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के साथियों को तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुख्य आरोपी तब से ही पुलिस के हाथ नहीं लग रहा था। माननीय रोहित बांसल की अदालत ने आरोपी को इस केस तहत 6-12-2016 को भगौड़ा भी घोषित कर दिया था।
एक सूचना के आधार पर आज आरोपी को पी.ओ. स्टाफ ने उसके डेरे से बरामद कर धारीवाल पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी को अदालत में पेश करने पर अदालत ने उसे जेल भेज दिया।