Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Oct, 2017 08:56 AM
थाना पतारा की पुलिस ने गांव कोटली थान सिंह में 2 बच्चों की मां के साथ गत दिनों हुए गैंगरेप के मामले में नामजद किए गए 3 आरोपियों में से कांचा नामक एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जालंधर (महेश): थाना पतारा की पुलिस ने गांव कोटली थान सिंह में 2 बच्चों की मां के साथ गत दिनों हुए गैंगरेप के मामले में नामजद किए गए 3 आरोपियों में से कांचा नामक एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एस.एच.ओ. पतारा सतपाल सिद्धू ने बताया कि ए.एस.आई. राम प्रकाश की अगुवाई में पुलिस पार्टी द्वारा पकड़े गए आरोपी गुरप्रीत राम उर्फ कांचा पुत्र सीता राम निवासी गांव कोटली थान सिंह को माननीय अदालत में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है ताकि उसके फरार साथियों काला व घुग्ग को भी गिरफ्तार किया जा सके।
एस.एच.ओ. सिद्धू ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित महिला ममता (काल्पनिक नाम) के बयानों पर 27 सितम्बर को कांचा, काला तथा घुग्ग के खिलाफ धारा 376-डी, 379, 506 व 34 आई.पी.सी. के तहत केस दर्ज किया था। फरार आरोपियों की तलाश में रेड की जा रही है।