Edited By Updated: 11 Nov, 2016 01:50 PM
शहर के डाबा इलाके में विधवा महिला के साथ बलात्कार होने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2012 में
लुधियाना( कुलवंत): शहर के डाबा इलाके में विधवा महिला के साथ बलात्कार होने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2012 में समराला के गुरप्रीत सिंह नामक युवक से दोस्ती हुर्इ।
इसी बीच गुरप्रीत सिंह का घर में आना-जाना शुरू हो गया और दोस्ती प्यार में बदल गर्इ। गुरप्रीत ने शादी का झांसा देते हुए महिला से शारीरिक संबंध स्थापित कर लिए। इतना ही नहीं गुरप्रीत ने धोखे स महिला की अश्लील क्लिपिंग भी बना डाली। इसके बाद जब महिला ने शादी के लिए कहा तो गुरप्रीत ने साफ मना कर दिया। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे दी। पीड़िता ने इसकी शिकायत तुरंत पुलिस थाने में दर्ज करवार्इ। पुलिस ने पीड़िता के बायानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।