Edited By Updated: 27 Feb, 2017 09:38 AM
थाना सिटी पुलिस द्वारा एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने संबंधी एक युवक व एक महिला पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दिए बयानों में चन्ना सिंह पुत्र ज्ञान सिंह वासी भुल्लर कालोनी गली नंबर 6 श्री मुक्तसर साहिब ने पुलिस को बयान देते हुए बताया कि...
श्री मुक्तसर साहिब(तनेजा): थाना सिटी पुलिस द्वारा एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने संबंधी एक युवक व एक महिला पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दिए बयानों में चन्ना सिंह पुत्र ज्ञान सिंह वासी भुल्लर कालोनी गली नंबर 6 श्री मुक्तसर साहिब ने पुलिस को बयान देते हुए बताया कि उसकी पत्नी तरपिंद्र कौर जोकि भम्बा कालोनी में एडवोकेट ललित के घर सफाई का कार्य करती है। ललित आहूजा के पड़ोसी पवन के घर बेबी पत्नी मनजीत सिंह वासी ढाणी बोहड़ सिंह थांदेवाला रोड भी कार्य करती थी, जिसका उसके घर आना-जाना हो गया व उसकी 17 वर्षीय लड़की हरमीत (काल्पनिक नाम) के साथ जान-पहचान हो गई और वे अच्छी सहेलियां बन गईं।
21 फरवरी 2017 को जब दोनों पति-पत्नी कार्य के लिए गए हुए थे तो बेबी उसके घर आई व उसकी रजामंदी के बिना हरमीत को अपने घर ले गई। जब शाम तक वह घर न आई तो उसने इस बारे में बेबी को पूछा।
इस संबंधी उसने कोई तसल्लीबख्श जवाब नहीं दिया। जिसके उपरांत चन्ना सिंह ने इसकी गहराई से पड़ताल की तो उसे 22 फरवरी को पता लगा कि उसकी लड़की फरीदकोट के बस स्टैंड पर है, जिसके बाद हम रिश्तेदारों के साथ फरीदकोट बस स्टैंड पर पहुंचे तो उसकी लड़की ने बताया कि बेबी ने उसे किसी लड़के के साथ यहां भेजा था जोकि उसको छोड़कर फरार हो गया। जब बेबी से बारीकी से पूछा गया तो उसने बताया कि गौरव नामक लड़का, जो भटिंडा रोड श्री मुक्तसर साहिब में रहता है व आर.ओ. प्लांट पर कार्य करता है, उसने हरमीत को शादी का झांसा देकर उसके साथ भेज दिया। लड़की ने बताया कि गौरव ने उससे दुष्कर्म भी किया। इस दौरान उन्होंने उक्त मामले संबंधी पुलिस को सूचना दी जिसके चलते थाना सिटी पुलिस ने गौरव व बेबी के खिलाफ धारा 363/366ए/120बी पास्को एक्ट अधीन मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू दी है। पुलिस ने लड़की का सरकारी अस्पताल में मैडीकल करवाया है, जिसकी रिपोर्ट आने के उपरांत आगामी कार्रवाई की जाएगी।