नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, दोस्तों को परोसने के बाद रेस्तरां में सप्लाई करने का आरोप

Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Mar, 2018 07:55 AM

rape with minor girl

नाबालिगा लड़की ने शादीशुदा नौजवान द्वारा बहला-फुसलाकर घर से भगाने व उससे दुष्कर्म करने तथा बाद में रेस्तरां में सप्लाई करने के आरोप को लेकर पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया गया। पीड़ित पिता ने मीडिया समक्ष पेश होकर कहा कि उसकी नाबालिग 15 वर्षीय...

बठिंडा (विजय): नाबालिगा लड़की ने शादीशुदा नौजवान द्वारा बहला-फुसलाकर घर से भगाने व उससे दुष्कर्म करने तथा बाद में रेस्तरां में सप्लाई करने के आरोप को लेकर पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया गया। पीड़ित पिता ने मीडिया समक्ष पेश होकर कहा कि उसकी नाबालिग 15 वर्षीय लड़की, जो मात्र 7वीं कक्षा तक ही पढ़ी है, को उसका जानकार पंकज अरोड़ा बहलाकर चंडीगढ़ ले गया जहां उससे दुष्कर्म किया। बाद में अपने दोस्त विकास के आगे पेश किया तो उसने भी दुष्कर्म किया।

उसने आरोप लगाया कि लड़की को जबरी चंडीगढ़ होटलों में दुष्कर्म के लिए भेजा जाने लगा। किसी तरह 5 महीने बाद नाबालिग लड़की घर वापस आई और सारी दास्तान सुनाई। पीड़ित पिता संतोष कुमार पुत्र कमला निवासी हजूरा कपूरा कालोनी ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है जबकि उसकी पत्नी लोगों के घरों में काम करती है। वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। पत्नी के बीमार होने के कारण उसकी छोटी नाबालिग लड़की 11-7-2017 को किसी घर में काम करने के लिए गई और वापस नहीं लौटी। इस संबंधी थाना थर्मल पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी गई थी। उसको सब जगह ढूंढा परन्तु नहीं मिली। उसने बताया कि पंकज अरोड़ा, जो पेशे से ए.सी. मकैनिक है, का उसके घर आना-जाना था। उसने उसकी बड़ी लड़की को कहा कि वह उसे चंडीगढ़ में काम दिलवा देगा, वह उसके साथ चले लेकिन उसने मना कर दिया और वह उसकी बातों में नहीं आई।

कुछ समय बाद उसकी शादी कर दी गई और वह ससुराल चली गई। आरोपी पंकज अरोड़ा उसकी छोटी नाबालिग लड़की बहलाने लगा और उसे भी चंडीगढ़ ले जाने का झांसा देने लगा, जिस दिन वह काम पर गई उसी दिन पंकज उसे कार में बिठाकर मोहाली ले गया। जहां उसने विकास के साथ मिलकर लड़की से दुष्कर्म भी किया। 5 महीने बाद 5 दिसम्बर-2017 को लड़की किसी तरह वापस आई तो उसने बताया कि पंकज ही उसे कार में बिठाकर मोहाली जिले के खरड़ में ले गया था, जहां दुष्कर्म के बाद दोनों ने उसे जबरी होटलों में धंधे के लिए भेजना शुरू कर दिया। अगर वह मना करती तो उससे मारपीट करते थे।

इस संबंधी थाना थर्मल पुलिस व अदालत में भी लड़की का बयान हो चुका है और उसका मैडीकल भी किया जा चुका है। बावजूद इसके पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। उसने बताया कि इस मामले में पंकज की पत्नी अलीशा ने भी उसका साथ दिया। इस संबंधी 2 बार एस.एस.पी. बठिंडा को मिले और उन्होंने पहले तो महिला थाना में जांच के आदेश दिए लेकिन वह अधूरी रही। बाद में फिर मिले तो उन्होंने थाना थर्मल जांच हेतु भेज दिया परन्तु वहां भी पुलिस आरोपियों को पकडऩे में नाकाम रही।  

आरोपी पति-पत्नी फरार, छापेमारी जारी : जांच अधिकारी 
मामले की जांच कर रहे थानेदार सुरजीत सिंह ने बताया कि लड़की के बयानों के आधार पर पंकज अरोड़ा व उसकी पत्नी अलीशा पर मामला दर्ज किया जा चुका है जिन्हें गिरफ्तार करने के लिए छापामारी की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से वारंट हासिल करने के लिए भी पत्र लिखा गया है। दोनों पति-पत्नी घर से गायब हैं। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही पंकज अरोड़ा को आई.टी. सैल के जरिए धर दबोचेंगे लेकिन वह बार-बार अपने फोन बदल लेता है।


 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!