Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Dec, 2017 09:50 AM
प्रताप सिंह वाला के दशमेश नगर इलाके में मंगलवार को शौचालय गई 8 साल की एक मासूम बच्ची से उसके पड़ोस में रहने वाले 18 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म कर डाला। हैबोवाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान...
लुधियाना(महेश): प्रताप सिंह वाला के दशमेश नगर इलाके में मंगलवार को शौचालय गई 8 साल की एक मासूम बच्ची से उसके पड़ोस में रहने वाले 18 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म कर डाला। हैबोवाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान इंद्रजीत के रूप में हुई है। पीड़िता का बुधवार को मैडीकल करवाया जाएगा जोकि घटने के बाद गहरे सदमे में है। अपने 4 भाई-बहनों में पीड़िता सबसे छोटी है।
उसका पिता शेरपुर इलाके स्थित एक फैक्टरी में काम करता है। यहां वह किराए के घर में अपने परिवार सहित रहती है। जहां अन्य कमरे भी किराए पर चढ़े हुए हैं। शाम करीब 5 बजे जब वह शौच करने कॉमन शौचालय में गई तो पीछे से इंद्रजीत भी उसमें घुस गया। जिसने शोर मचाने पर बच्ची का मुंह दबा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बीच उसकी इस नापाक करतूत का बच्ची की माता को पता चल गया।
उसने शोर मचाकर आसपास के लोग इकट्ठे कर लिए। जिन्होंने मौके पर आरोपी को काबू करके उसकी अच्छी तरह से धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी इंस्पैक्टर गुरवीर सिंह ने बताया कि केस दर्ज करके आरोपी को काबू कर लिया गया है।