Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Jun, 2017 05:31 PM
हवस में अंधे एक युवक द्वारा नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। थाना साहनेवाल पुलिस ने नाबालिगा की माता के बयान पर
साहनेवाल/कोहाड़ा: हवस में अंधे एक युवक द्वारा नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। थाना साहनेवाल पुलिस ने नाबालिगा की माता के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी थानेदार जोगिन्द्र सिंह ने बताया कि ढंडारी खुर्द में सत्ता लाला के वेहड़े में रहने वाली आया देवी ने पुलिस के पास दर्ज करवाए बयान में बताया कि वह, उसका पति और लड़का ढंडारी कलां स्थित एक मशीन फैक्टरी में काम करते हैं। जबकि उसकी 3 लड़कियां हैं जिनमें से बड़ी लड़की की शादी हो चुकी है।
बीती 21 जून की शाम करीब सवा 4 बजे उसकी बड़ी लड़की और उसकी बहन का फोन आया जिन्होंने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले जतिंद्र कुमार ने उसकी 16 वर्षीय लड़की से उस समय दुष्कर्म किया जब वह अपने कमरे में खाना खाने गई थी। उक्त दोनों को उस समय पता चला जब उनके कमरे में से रोने की आवाजें सुनाई दीं तो वे दोनों कमरे की तरफ भागीं। जहां उन्होंने देखा कि जतिंद्र उसकी नाबालिग लड़की से कथित बलात्कार कर रहा था जो उन्हें देख मौके से भाग निकला।
जांच अधिकारी जोगिन्द्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां का कहना है कि उसकी लड़की 7वीं कक्षा में पढ़ती है जो गर्मी की छुट्टियां होने के चलते घर पर थी। उसकी बड़ी लड़की उन्हें मिलने आई हुई थी। उसकी तीनों लड़कियां अपनी मौसी के कमरे में टी.वी. देख रही थीं। इस दौरान पीड़िता खाना खाने कमरे में चली गई जहां आरोपी ने मौका पाकर उसका मुंह कपड़े से बंद कर उससे दुष्कर्म किया। आरोपी उनके पड़ोस में ही किराए के कमरे में अकेला रहता था। थानेदार जोगिन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने जतिंद्र कुमार निवासी बेनीगंज, जिला हरदोई (यू.पी.) के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे ढंडारी रेलवे स्टेशन से काबू कर लिया। उधर पीड़िता का मैडीकल करवाया गया है।