सौतेला पिता करता रहा शारीरिक शोषण, नाबालिग लड़की ने घर छोड़ा

Edited By Updated: 21 Mar, 2017 09:33 AM

rape with daughter

बेटी-बाप के रिश्ते को कलंकित करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। निकटवर्ती गांव चिट्टी में सौतेले पिता द्वारा किए जा रहे शारीरिक शोषण से

जालंधर (प्रीत): बेटी-बाप के रिश्ते को कलंकित करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। निकटवर्ती गांव चिट्टी में सौतेले पिता द्वारा किए जा रहे शारीरिक शोषण से दुखी होकर नाबालिग लड़की घर छोड़कर चली गई। शरारती कलयुगी पिता ने बेटी पर ही चोरी का आरोप लगाते हुए शिकायत दी कि उसकी बेटी को कोई बहला-फुसला कर ले गया है। लेकिन थाना लांबड़ा की पुलिस ने जांच के दौरान जब लड़की को ढूंढ लिया तो सनसनीखेज तथ्य सामने आए। पता चला कि नाबालिग लड़की सौतेले पिता द्वारा डरा-धमका कर किए जा रहे शारीरिक शोषण से दुखी होकर चली गई थी। पुलिस ने आरोपी कलयुगी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। गांव चिट्टी निवासी लखबीर सिंह ने 18 मार्च को थाना लांबड़ा में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी 14 साल के बेटी रजनी (काल्पनिक नाम) घर से अपनी एक्टिवा तथा दुकान के गल्ले से 6 हकाार रुपए लेकर चली गई है। लखबीर ने आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग लड़की को कोई बहला-फुसला कर ले गया है।

बेसुध हालत में मिली लड़की
सूचना मिलते ही थाना लांबड़ा के एस.एच.ओ. पुष्प बाली ने जालंधर देहात के एस.एस.पी. गुरप्रीत सिंह भुल्लर के निर्देशों पर लड़की की तलाश शुरू की। लड़की के मोबाइल की टावर लोकेशन चैक करवाई गई तो वह गांव चिट्टी के सरकारी स्कूल के पास मिली। पुलिस टीम ने तुरंत सर्च की तो उसकी एक्टिवा तो मिली लेकिन लड़की का पता नहीं चला। एस.एच.ओ. पुष्प बाली ने बताया कि टावर लोकेशन लगातार एक्टिवा के आसपास रही। सर्च के दौरान लड़की को निकट खेतों में हरभजन सिंह के खूह पर बने कमरे में से बरामद किया गया। लड़की बेसुध हालत में थी। पुलिस टीम ने तुरंत लड़की को लांबड़ा के अस्पताल में दाखिल करवाया। लड़की के होश में आने के पश्चात शर्मनाक तथ्यों का खुलासा हुआ। खुलासा हुआ कि नाबालिग लड़की से उसका सौतेला पिता लखबीर सिंह ही दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने लखबीर सिंह को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज किया है। 

मां-भाई को खेतों में भेजकर करता था दुष्कर्म
पुलिस जांच के दौरान पीड़ित लड़की ने पुलिस को बताया कि उसकी मां परमजीत कौर की पहली शादी बूटा सिंह के साथ हुई थी। वह तथा उसका भाई सुमनप्रीत सिंह बूटा सिंह के बच्चे हैं। विवाद के कारण उसकी मां परमजीत कौर का बूटा सिंह से तलाक हो गया। साल 2014 में मां परमजीत कौर ने लखबीर सिंह के साथ शादी कर ली। लखबीर भी पहले तलाकशुदा है। लखबीर की 3 बेटियां थीं जोकि अपनी मां के साथ चली गईं। मां परमजीत कौर के साथ शादी के बाद उसने एक और बच्चे को जन्म दिया। लड़की ने पुलिस को बताया कि रोजाना जब उसकी मां परमजीत कौर तथा भाई सुमनप्रीत सिंह खेतों में दूध दोहने चले जाते तो लखबीर सिंह घर आ जाता और डरा-धमका कर उसके साथ दुष्कर्म करता। उसे धमकाया गया कि अगर उसने मां, भाई या किसी अन्य को बताया तो वह उसकी मां व भाई को मार डालेगा। सौतेले पिता द्वारा किए जा रहे शारीरिक शोषण से परेशान होकर वह घर छोड़कर चली गई थी। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!