शादी का झांसा देकर फौजी बनाता रहा भाभी की बहन से संबंध

Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Jul, 2017 12:05 PM

rape with bhabi sister

शादी करवाने का झांसा देकर फौजी कई वर्षों तक अपनी भाभी की छोटी बहन से शारीरिक संबंध बनाता रहा और बाद में शादी करवाने से इंकार कर दिया।

लुधियाना(ऋषि): शादी करवाने का झांसा देकर फौजी कई वर्षों तक अपनी भाभी की छोटी बहन से शारीरिक संबंध बनाता रहा और बाद में शादी करवाने से इंकार कर दिया। इस मामले में थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने 25 वर्षीय युवती की शिकायत पर केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान वरिंद्र निवासी जोधेवाल व उसका साथ देने वाले जीजे बलजीत कुमार के रूप में हुई है।

जांच अधिकारी हरप्रीत सिंह के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वे 3 भाई-बहन हैं, बड़ी बहन की शादी वर्ष 2011 में हुई थी। शादी के बाद दोनों परिवारों का एक-दूसरे के घर आना-जाना लगा रहता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात उसकी बहन के देवर से हुई, जो फौजी है। दोनों परिवारों ने दोनों की शादी करवाने की बात कही। इसके बाद वे उक्त आरोपी से फोन पर बात करने लगी। एम.काम. की पढ़ाई पूरी करने के बाद उसने उक्त आरोपी से शादी करने को कहा तो उसने इंकार कर दिया।

मां-बाप ने भविष्य देखते हुए उसकी विदेश जाने वाले एक युवक के साथ सगाई कर दी और वे आईलैटस की पढ़ाई करने लगी। तभी उक्त आरोपी ने उस पर फिर से शादी करने का दबाव बनाकर पहले तय हुई शादी करने से इंकार करवा दिया। इसके बाद वर्ष 2015 में उक्त आरोपी उसकी बहन व जीजा के साथ उनके घर आया। सभी पारिवारिक सदस्य किसी काम के चलते बाहर चले गए। घर में वह, उक्त आरोपी और जीजा अकेले थे। जहां एक अलग कमरे में ले जाकर उक्त आरोपी ने उससे शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद कई बार बाहर बुलाकर दुष्क र्म करता रहा और फिर से शादी करवाने से इंकार कर दिया। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!