राम रहीम के चक्कर में गिरफ्तार नहीं हुए अारोपी,रेप पीड़िता ने लगाया फंदा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Aug, 2017 12:17 PM

rape victim suicide

दुष्कर्म की शिकार नाबालिग पीड़िता ने फंदा लगा जान दे दी। पीड़िता मोगा के ही एक गांव की है।

मोगाः दुष्कर्म की शिकार नाबालिग पीड़िता ने फंदा लगा जान दे दी। पीड़िता मोगा के ही एक गांव की है। पुलिस ने पहले लड़की के पिता के बयान पर रेप के आरोपी दो युवकों पर केस दर्ज किया था लेकिन गिरफ्तारी नहीं डाली थी। अब पीड़िता की मौत के बाद दर्ज केस में खुदकुशी के लिए मजबूर करने की धारा जोड़़ कर आरोपी कुलविंदर सिंह और बलविंदर सिंह को हिरासत में ले लिया है। दोनों आरोपी भाई हैं। 

 

घटना 20 अगस्त की है। आरोपी दोनों भाई पीड़िता को 20 अगस्त को बस स्टेंड से उठाकर घर ले गए थे जहां तीन दिन तक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने परिवार को घटना बारे बताया। पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराई गई। उस समय पुलिस आरोपियों को इसलिए गिरफ्तार नहीं कर पाई क्योंकि डेरा मुखी के केस की सुनवाई के चलते पुलिस सुरक्षा प्रबंधों में लगी हुई थी। 


इधर घटना से आहत लड़की ने 27 अगस्त को घर में ही फंदा लगा लिया। सीरियस हालत में घरवाले पहले उसे भगताभाई का, फिर मोगा, उसके बाद जालंधर के निजी अस्पताल में लेकर गए जहां 28 अगस्त को उसने दम तोड़ दिया। जांच अधिकारी मंगल सिंह ने बताया, कुलविंदर सिंह और बलविंदर पर खुदकुशी के लिए मजबूर करने की धारा भी जोड़ दी गई है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!