छात्रा से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 2 दिन के पुलिस रिमांड पर

Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Mar, 2018 02:21 PM

पेपरों के चलते घर से ट्यूशन पढऩे गई ई.डब्ल्यू.एस. कालोनी की रहने वाली 5वीं कक्षा की छात्रा को उसी कालोनी के रहने वाले 2 युवक घर छोडऩे के बहाने अपने साथ ले गए और सुनसान जगह पर ले जाकर 18 वर्षीय युवक गौरव कुमार ने सारी रात उसके साथ दुष्कर्म किया।

लुधियाना(ऋषि): पेपरों के चलते घर से ट्यूशन पढऩे गई ई.डब्ल्यू.एस. कालोनी की रहने वाली 5वीं कक्षा की छात्रा को उसी कालोनी के रहने वाले 2 युवक घर छोडऩे के बहाने अपने साथ ले गए और सुनसान जगह पर ले जाकर 18 वर्षीय युवक गौरव कुमार ने सारी रात उसके साथ दुष्कर्म किया। 

 

थाना डिवीजन नं. 7 की पुलिस ने 12 वर्षीय बच्ची की शिकायत पर गौरव कुमार व उसके साथियों कर्ण कुमार व दलीप कुमार के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज की है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि गत 20 मार्च शाम लगभग 5.30 बजे वह घर से पढऩे के लिए ट्यूशन गई थी लेकिन मैडम ने छुट्टी कर दी। जब वह वापस घर आ रही थी तो उसी कालोनी के रहने वाले गौरव व कर्ण मिल गए और उसे घर छोडऩे के बहाने अपने साथ एक्टिवा पर बिठा लिया। 

 

बाद में उसे जबरदस्ती अपने साथ एक सुनसान जगह पर ले गए, जहां पर उनके  दोस्त दलीप कुमार व एक अन्य पहले से मौजूद थे। वहां पर गौरव ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।  शाम को दलीप उसे अपने साथ घर ले गया और मां को फोन करके बता दिया। युवती ने घर जाकर मां-बाप को इस घटना संबंधी सारी जानकारी दी।पुलिस के अनुसार दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और अदालत में पेश कर 2 दिन का रिमांड हासिल कर गहनता से पूछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापामारी की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!