Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Dec, 2017 03:13 PM
थाना सदर पुलिस द्वारा गांव रूपाणा के एक व्यक्ति के खिलाफ महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने का मुकद्दमा दर्ज किया गया परंतु 4 दिनों के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर पीड़िता द्वारा इंसाफ के लिए पुलिस प्रशासन की तरफ से न्याय की मांग की जा...
श्री मुक्तसर साहिब (दर्दी): थाना सदर पुलिस द्वारा गांव रूपाणा के एक व्यक्ति के खिलाफ महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने का मुकद्दमा दर्ज किया गया परंतु 4 दिनों के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर पीड़िता द्वारा इंसाफ के लिए पुलिस प्रशासन की तरफ से न्याय की मांग की जा रही है।
महिला ने बताया कि उसका पति रंगाई का कार्य करता है और अक्सर सुबह घर से चला जाता है। गांव रूपाणा का ही एक व्यक्ति विजय कुमार लंबे समय से उस उस पर बुरी नजर रखता आ रहा था। विजय कुमार ने कई बार उससे दुष्कर्म करने की कोशिश की। इस दौरान घटना वाले दिन विजय कुमार उसके घर आ गया और मारपीट कर कथित तौर पर दुष्कर्म करने की कोशिश की परंतु शोर मचाने पर वह धमकियां देकर वापस चला गया।
पुलिस ने पीड़ित महिला के बयानों के आधार पर विजय कुमार के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला ने सीनियर पुलिस अधिकारियों से मांग की है कि आरोपी को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। इस दौरान जांच अधिकारी गुरइकबाल सिंह सहायक थानेदार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है परंतु अभी तक उसे पकड़ा नहीं जा सका है।