मामी को हवस का शिकार बनाने के बाद पूरी नहीं हुई हसरत,कर दी एक अोर घिनौनी हरकत

Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Nov, 2017 04:39 PM

rape case

दो महीने पहले बल्लुआना के युवक ने मामी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोपी युवक उसके माता-पिता के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया।

बठिंडाः दो महीने पहले बल्लुआना के युवक ने मामी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोपी युवक उसके माता-पिता के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया। केस रद्द करवाने को आरोपी युवक कई दिनों से पीडि़ता पर दबाव बना रहा था। जब वह नहीं मानी तो 24 अक्टूबर की शाम को अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसने मामी और उसके 13 वर्षीय बेटे का अपहरण कर लिया। राजीनामा नहीं करने पर बेटे को जानी नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। इसके चलते आरोपी युवक ने राजीनामे के कागजात तैयार करवाने के लिए पीड़ित महिला को पहले छोड़ दिया, जबकि दो दिन बाद हल्फिया बयान लेने के बाद उसके 13 वर्षीय बेटे को छोड़ा।


अब वारदात के 9 दिन बाद पीड़िता ने पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने आरोपी सुरिंदर सिंह दो साथियों पर अपहरण का पर्चा डाल गिरफ्तारी के लिए रेड शुरू कर दी है।

 
ए.एस.आई.सुदेश कुमार ने बताया कि वीरवार शाम को पीड़ित महिला ने पुलिस के पास अपने बयान दर्ज करवाएं है। महिला के बयानों के आधार पर आरोपी सुरिंदर सिंह निवासी बल्लुआना दो अंजान लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है, जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!