Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Oct, 2017 10:50 AM
थाना सदर पुलिस ने विवाहिता से दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया है।
होशियारपुर (अश्विनी): थाना सदर पुलिस ने विवाहिता से दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया है।
पीड़ित महिला ने पुलिस के पास शिकायत की कि नरेश कुमार उर्फ नेछी पुत्र कमलजीत निवासी शेरगढ़ ने उसे बातों के जाल में फंसा कर उससे जान-पहचान कर ली। उसने उसके घर आना-जाना शुरू करने के बाद उसके पति व बच्चों को मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का सिलसिला शुरू कर दिया।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि दशहरे वाले दिन को भी आरोपी ने उसके घर में आकर अकेली देखकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। थाना सदर की महिला ए.एस.आई. नछत्तर कौर ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित महिला का सिविल अस्पताल में मैडीकल निरीक्षण करवाया। उन्होंने कहा कि 1 जनवरी 2015 से लेकर 30 नवम्बर तक पौने 3 साल की अवधि तक महिला का शोषण करने वाले आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।