Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Oct, 2017 09:36 AM
थाना चोहला साहिब की पुलिस ने युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में 3 युवकों खिलाफ केस दर्ज कियाहै।
तरनतारन (रमन): थाना चोहला साहिब की पुलिस ने युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में 3 युवकों खिलाफ केस दर्ज कियाहै।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह रात को अपने घर के बाहर खाना खाकर सैर कर रही थी। इस दौरान गांव का युवक गुरजंट सिंह पुत्र दविन्द्र सिंह उर्फ काका शाह अपने 2 साथियों सुखविन्द्र सिंह उर्फ सुक्खा पुत्र अमरीक सिंह व गुरसेवक सिंह सेवक पुत्र जसपाल सिंह के साथ वहां आया।
आरोपियों ने उसे घर के बाहर से अगवा कर लिया। उसे खेतों में बने ट्यूबवैल में ले जाकर तीनों युवकों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। सुबह होते ही आरोपियों ने उसे किसी से जिक्र न करने की धमकियां देकर घर भेज दिया। थाना चोहला साहिब की महिला ए.एस.आई. रणजीत कौर ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपियों खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।