Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Sep, 2017 03:29 PM
मैहतपुर गांव मे 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने का मामले सामने आया है। जानकारी के अनुसार जालंधर के मैहतपुर में मंगलवार को लड़की के मुह में रुमाल ठूंस कर उससे दुष्कर्म किया गया।
जालंधर: गांव मैहतपुर मे 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने का मामले सामने आया है। जानकारी के अनुसार जालंधर के मैहतपुर में मंगलवार को लड़की के मुंह में रुमाल ठूंस कर उससे दुष्कर्म किया गया। बताया जा रहा है कि रिश्ते में आरोपी रमन और सोनिया देवर-भाभी हैं तथा दोनों के आपस में अवैध संबंध भी थे।
जिसके चलते भाभी ने उसके साथ मिलकर नाबालिगा का रेप करवाया। आरोपी रमन मिस्त्री का काम करता था और काफी समय से भाभी सोनिया के घर ही अपनी मां विद्या देवी के साथ रह रहा था। एक दिन मौका पाकर भाभी ने नाबालिगा को अपने घर पर बुला लिया और खुद काम का बहाने बनाकर कहीं बाहर चली गई। तभी आरोपी नाबालिगा को किसी बहाने से अंदर के कमरे में ले गया और वहां बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। हैरानी की बात तो यह है कि उस समय रमन की मां भी दूसरे कमने में मौजूद थी।
जब बच्ची जोर-जोर से चीखने लगी तो उसके मुंह में रुमाल ठूंसा दिया ताकि कोई भी उसकी आवाज न सुन सके। पुलिस ने बताया कि सोनिया ने कबूल कर लिया है कि उसने यह सब प्यार में अंधी होकर किया है। वहीं आरोपी की मां विद्या देवी का कहना है बेटे के कुवारे होने का कारण ममता में बह करने उसने ऐसा किया।
पुलिस ने आरोपी रमन व उसकी भाभी को गिरफ्तार कर लिया है। चौकी इंचार्ज जतिंदर कुमार ने बताया कि तोनों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। आरोपियों के वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा।